*प्रधानमंत्री से बांग्लादेश पर त्वरित कार्यवाही कर हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने किया आग्रह*
दुर्ग – बांग्लादेश में निर्दोष हिन्दू परिवारों के नरसंहार, महिलाओं से बलात्कार के विरोध में आज
सनातन हिंदू समाज दुर्ग के बैनर तले समस्त हिन्दू संगठनों एवं समाज प्रमुखो के नेतृत्व में विशाल जनसमूह ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाल कर जंगी प्रदर्शन किया।सभा का संचालन कर रहे सनातन समाज दुर्ग के सदस्य देवेश मिश्रा ने बताया कि
शहीद चौक रेलवे स्टेशन के पास दोपहर बाद 2 बजे से ही सनातनी हिन्दुओं का इकट्ठा होना प्रारम्भ हो गया था। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे भगवान श्री राम कृष्ण एवं भारत माता की जय जयकार के साथ जनआक्रोश रैली प्रारम्भ हुई। रैली शहीद चौक से प्रारम्भ होकर अग्रसेन चौक, फरिश्ता काम्प्लेक्स, इंदिरा मार्केट होते हुए पुराना बस स्टैंड में एक सभा में परिवर्तित हो गई।
पुराना बस स्टैंड में बांग्लादेश में मृत परिवारों को श्रद्धांजलि दी गई।श्रद्धांजलि सभा को मुख्य वक्ता श्री चंद्रशेखर वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अब हम हिन्दुओं को एक होकर सनातन धर्म एवं सर्व सनातन हिन्दू समाज के कल्याण हेतु कार्य करना है। सबसे पहली प्राथमिकता धर्म है।
रैली प्रदर्शन में में भारी संख्या में सम्मिलित लोगों के मन में सनातन हिन्दू धर्म विरोधियों के प्रति अत्यधिक क्रोध स्पष्ट नजर आ रहा था।
“जब जब हिन्दू जागा है, दुश्मन देश छोड़ भागा है “,
“जो सनातन हिन्दुओं की बात करेगा, वही देश में राज करेगा”,
“सनातनी हिन्दुओं पर अत्याचार,
नहीं सहेगा हिन्दू समाज. ” जैसे नारे लगाते, पारम्परिक वेश भूषा में हाथों में भगवा ध्वज लिए विरोध प्रदर्शन करते हुए हिन्दू भाई बहन अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे थे।
श्रद्धांजलि सभा के पश्चात् सनातन समाज दुर्ग द्वारा कलेक्टर दुर्ग द्वारा अधिकृत तहसीलदार को देश के प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सनातन समाज दुर्ग द्वारा
बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा और विदेश में निवास कर रहे हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने,बांग्लादेश पर उचित कूटनीतिक कार्यवाही कर,अन्यथा की स्थिति में युद्ध सैन्य कार्यवाही की मांग की गई है।आतंकवाद के विरुद्ध कठोर एवं ठोस कदम उठाने
देश के प्रधानमंत्री को निवेदन किया गया है।भारत में निवासरत बांग्लादेश के रोहिंग्या, घुसपैठियों को देश से तत्काल बाहर निकालने निवेदन किया गया है। इन सभी कार्यवाही पर सनातन हिन्दू समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी पूर्ण सहमति और साथ होने का भरोसा दिलाया है। इस अवसर पर
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से देवेश मिश्रा, अमरचंद सुराना, राजेंद्र सिंह ठाकुर,सुदीप सनातनी,पंडित अरुण मिश्रा, बृजेश बिचपुरिया,सुरेन्द्र शर्मा,सीताराम ठाकुर,मोहनपुरी गोस्वामी, बी के सिंह, ज्योति शर्मा,संजय साहू, नवीन पटेल, कंचन शुक्ला,शिवेंद्र, संतोष पटाक, शिवेंद्र परिहार,संजय डहरवाल,राखी विश्वास, विशाखा वर्मा,
महेश यादव, पारस जांघेल,ठाकुर निहाल जी,मनीष वैष्णव, राजीव चौबे,प्रियांक सोनी, प्रखर साहू राजेश ताम्रकार, अखाडा हिन्दू समाज ड्रॉक्टर दीप चटर्जी जी, संजय खंडेलवाल जी
प्रकाश यादव जी
संदीप चटर्जी, अनिमेष पाठक जी
सहित सम्माननीय सनातनी,विभिन्न हिंदू संगठन एवं समाज प्रमुख सम्मिलित थे।
