रायपुर ग्रीन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे ने मीडिया से
चर्चा में कहां है कि ग्रीन आर्मी 31 अगस्त दिन शनिवार से प्रदेश के 125 स्कूल कॉलेज में एक ट्रेनिंग कार्यक्रम आरंभ करने जा रही है इस ट्रेनिंग कार्यक्रम का शीर्षक वंदे मातरम रखा गया है उनका कहना था कि प्रशिक्षण में स्कूली बच्चों को खेल गतिविधियों के साथ उनकी आदतों में किस तरह से पर्यावरण को लेकर कि सतर्कता और सुरक्षा का माहौल बनाया जाए यह सिखाया जाएगा ताकि पर्यावरण की सुरक्षा अधिक से अधिक की जा सके उनका कहना था कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक महत्वाकांक्षी योजना एक पेड़ मां के नाम का संदेश भी बच्चों को प्रेरित करने के लिए पहुंचाया जाएगा हंसी मजाक के साथ खेलकूद के तरीके से यह चीज सिखाई जाएंगी जो दैनिक जीवन में संभव है वही प्लास्टिक के उपयोग को लेकर के भी बच्चों और स्कूली कॉलेज के छात्र-छात्राओं में बड़ी जानकारी दी जाएगी ताकि सिंगल उसे प्लास्टिक को रोका जा सके जो कि पर्यावरण के लिए घातक बनी हुई है उन्होंने बताया कि जल संरक्षण जरूरी है अक्सर यह देखा जाता है कि कामकाज के दौरान घरेलू उपयोग के दौरान लोग नलों को खुला छोड़ देते हैं इसे बेवजह पानी नष्ट हो जाता है जो कि गलत है संदेश में यह कहा जा रहा है कि जहां कहीं ऐसी स्थिति देखें की पानी निरर्थक बह रहा है तो उसे तत्काल रोकने के लिए प्रयास करें और जिम्मेदार लोगों को सूचना दें या अपनी ओर से पानी को बंद करने का प्रयास करें उन्होंने कहा कि लक्ष्मी तरु का यह पौधा सभी स्कूलों में वितरित किया जाएगा और यह अपील की जाएगी कि पौधे का रोपण हर घर नर्सरी के तर्ज पर किया जा सके इससे नर्सरी संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण को हम बेहतर स्थान देने में सफल होंगे शिक्षा के साथ प्रयोग तरीके से यह पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम होने जा रहा है अमिताभ दुबे का कहना था की बच्चों को पर्यावरण प्रहरी का सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा ताकि बच्चों में एक भावना बनी रह सके और अच्छे मन से अभियान में जुड़ सके
