
थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छ.ग.
//अपराध क्रमांक 351/2024 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस.एक्ट //
// नाम आरोपीः- भक्त राज घोष उर्फ राजा पिता जोधु गोपाल घोष उम्र 28 वर्ष निवासी जी,एस सुपर मार्केट के सामने बंधवा पारा थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़//
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन लाल पाटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण मे अपराधो एवं नशे के कारोबारी पर अकुंश लगाने हेतू व निजात अभियान के तहत् थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रूप से गांजा जैसे मादक पदार्थ को बिक्री करने के लिए रखे आरोपी को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त हुई।
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है किः- दिनांक 02.09.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि बंधवा तालाब शिव मंदिर के पीछे एक व्यक्ति खड़ा है जिसका उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष, इकहरा बदन,पीला रंग का टी शर्ट,भुरा फुल पैंट पहना है,अपने पास सफेद रंग के प्लास्टिक के थैला में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक के तलाश में खड़ा है कि सुचना पर तत्काल वरिष्ठ कार्यालय को सुचना देकर गवाहो एवं सम्पूर्ण विवेचना कीट के रेड कार्यवाही हेतू बंधवा तालाब शिव मन्दिर के पास पहूंचा जहां मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिया का ब्यक्ति खड़ा मिला पुछताछ करने पर अपना नाम भक्त राज घोष उर्फ राजा पिता जोधु गोपाल घोष उम्र 28 वर्ष निवासी जीएस सुपरमार्केट के सामने बंधवा पारा थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़का रहने वाला होना बताया तथा तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से गंजा जैसे मादक पदार्थ कुल 3किलो 500 ग्राम कीमती 42000 रुपए रखा पाया गया। आरोपी को विधिवत दिनांक 02.09.2024 गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
