होली महोत्सव एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ दिन धरम के नगरी हमारे जिले मुख्यालय धमतरी मे धर्म प्रेमी एवं समाजसेवी हमारे प्रिय मित्र राजेश भाई शर्मा जी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विशाल कवि सम्मेलन में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, इस विशाल आयोजन में हमारे छत्तीसगढ विपक्ष के दमदार नेतागण मा. अजय चन्द्राकर जी एवं मा. धरम कौशिक जी द्वारा महिला सम्मान कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया गया ! कविगण पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे जी, अनामिका अम्बर जी, डा. भुवन मोहनी जी, प्रख्यात मिश्रा जी, दमदार बनारसी जी, प्रियांशु तिवारी जी ने अपने अनमोल वचनों से धमतरी सहित पुरे जिलेवासियों का मन मोह लिया ! हिन्दुत्व और धर्म प्रेमी राजेश भाई शर्मा जी को सुंदर एवं सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाइयाँ देता हूँ, मुझे अपने आयोजन में सम्मान देने के लिए कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ ! जय श्रीराम –
