हरिता अंजलि वेब न्यूज़ सीमा दुबे अविश्वास प्रस्ताव के बाद जनपद पंचायत धमतरी में अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ जिसमें मनीषा साहू 16 मतों से जीत हासिल कर अध्यक्ष बने अध्यक्ष नवनिर्वाचित होने के पश्चात जनपद अध्यक्ष मनीषा साहू सहित जनपद सदस्य जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचे जहां जिला कांग्रेश कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष मोहन लालवानी ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू सहित उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों का स्वागत किया इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
