अभियंता श्री सी.एस. पिल्लीवार, संरक्षक श्री पी. एन. सिंह सहित अभियंताओं ने दी आदरांजलि0 रायपुर – आज भारत रत्न महान अभियंता डॉक्टर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरेय्या की 164 वीं जयंती अभियंता दिवस पर राजधानी शहर रायपुर के सिविल लाईन में स्थित उनकी मूर्ति स्थल के समक्ष उन्हें नमन करने पुष्पांजलि आयोजन नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्त्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से संयुक्त अभियंता आयोजन समिति के सहयोग से रखा गया. आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे सहित वरिष्ठ अभियंता श्री सी. एस. पिल्लीवार, संयुक्त अभियंता आयोजन समिति के संरक्षक श्री पी. एन. सिंह,रायपुर नगर पालिक निगम के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री आर. के. चौबे, छ ग नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय तकनीकी प्रकोष्ठ के मुख्य अभियंता श्री राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में नगर के विभिन्न शासकीय अर्द्ध शासकीय, निजी, व्यवसायिक संस्थाओं में पदस्थ अभियंतागणों ने मूर्ति स्थल पर पहुंचकर भारत रत्न महान अभियंता डॉक्टर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरेय्या को 164वीं जयंती पर सादर नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किये.
