रायपुर श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी का तृतीय दीक्षांत समारोह 21 सितंबर 2024 को प्रातः 11:30 बजे से आयोजित है
इस समारोह में विश्वविद्यालय के 18 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 55 विद्यार्थियों को पी एचडी तथा 1440 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी वही दीक्षांत समारोह में हास्य व्यंग्य कवि श्री सुरेंद्र दुबे को डिलीट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा मीडिया से चर्चा करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसके सिंह ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के राज्यपाल करेंगे उनका कहना था कि रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय एक निजी विश्वविद्यालय है जो 65 एकड़ में स्थापित है तथा 143 शैक्षणिक पाठ्यक्रम संचालित होते हैं उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में परम पूज्य महाराज श्री के कर कमल से श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी आधारशिला रखी गई युवाओं को कम खर्चे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा रोजगार पर एक शिक्षा देना विश्वविद्यालय का उद्देश्य है उनका कहना था कि पिछले दिनों विश्वविद्यालय को इंडियन इंस्टीट्यूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क के माध्यम से इमर्जिंग प्राइवेट यूनिवर्सिटी की कैटेगरी में पूरे भारत में चौथा स्थान मिला है छत्तीसगढ़ राज्य में पहले स्थान प्राप्त हुआ है जो गौरव का विषय है उन्होंने बताया कि मात्र 324 विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय को आरंभ किया गया आज 8000 से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिसमें भारतीय और विदेशी छात्र-छात्राएं शामिल हैं विश्वविद्यालय एक ज्ञान केंद्र का स्थान बना लिया है विश्वविद्यालय में 37 विभाग हैं जिसमें 143 पाठ्यक्रम को संचालित किया जा रहा है इनमें इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी की विज्ञान कला फार्मेसी फैशन एवं इंटीरियर डिजाइनिंग वाणिज्य प्रबंधन लाइब्रेरी साइंस शिक्षा पत्रकारिता योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शामिल है आज तक 5000 से अधिक विद्यार्थी सफलतापूर्वक अध्ययन प्राप्त कर राज्य में विभिन्न उपक्रमों में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं विश्वविद्यालय परीक्षा में 72 घंटे के भीतर विद्यार्थियों को परिणाम घोषित करके शिक्षा में गुणवत्ता लाने का प्रयास करता है तथा विश्वविद्यालय ने डिग्री में क्यूआर कोड अंकित किया है ताकि वास्तविक समय में डिग्री का सत्यापन किया जा सके
