उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के तत्वावधान में इंटर कॉलेज बॉस्केटबॉल महिला प्रतियोगिता का आयोजन सेंट विंसेंट पैलौटी कॉलेज द्वारा शनिवार दिनांक 5 अक्टूबर को महाविद्यालय के मैदान में किया जा रहा है ।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुलदीप दुबे ने बताया है कि अभी तक 8 महाविद्यालय की की टीम ने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है ।
उक्त प्रतियोगिता के बाद 18 एवं 19 अक्टूबर को भाटापारा में होने वाले राज्य स्तरीय इंटर सेक्टर प्रतियोगिता के लिए रायपुर सेक्टर की टीम का चयन भी किया जाएगा ।
उल्लेखनीय है कि पैलौटी कॉलेज द्वारा लगातार खेलकूद को बढ़ावा देने एवं छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ।
इस प्रतियोगिता के आयोजन सचिव एवं महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया है कि सभी टीम आवश्यक दस्तावेज के साथ 9:30 बजे महाविद्यालय के बास्केटबॉल ग्राउंड मैं अपनी उपस्थिति प्रदान करें ।
