
प्रांतीय अध्यक्ष डॉ श्री अशोक अग्रवाल जी
एवं प्रांतीय अध्यक्षा गंगा अग्रवाल जी की उपस्थिति में संपन्न हुई।
रायपुर जिला के अध्यक्ष हरिकेश पालीवाल जी एवं महामंत्री गोपाल अग्रवालजी के द्वारा आगामी महीन में करवाए जाने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा निर्धारित की गई
जल्द ही अग्र अलंकरण का कार्यक्रम रायपुर या बिलासपुर जिले में आयोजित किया जाएगा।
आजीवन सदस्यता फॉर्म भरकर संगठन के आजीवन सदस्य बन सकते है सदस्यता विस्तार पर चर्चाएं की गई।
छ.गढ़.में निवासरत अग्रवाल परिवारों का जनगणना कर डायरेक्टरी प्रकाशित कराना है।
विवाह हेतु किसी भी अग्रवाल परिवार को सिर्फ 2,50,000 लाख में एंट्री प्वाइंट होटल में विवाह करवाया जाएगा। जिस परिवार को जरूरत हो तो संगठन से संपर्क कर सकते है।
उच्च शिक्षा हेतु अग्रसेन ब्याज मुक्त ऋण सभी जाति वर्ग के लिए दिया जाता है ।जिन्हें भी आवश्यकता हो संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते है।
माता माधवी चेरिटेबल ट्रस्ट योजना, आगामी वर्ष में अग्रसेन विद्यालय का शुभारंभ किया जाएगा। अचानक से आई विवाद मुसीबत के लिए अग्र संगठन की टीम हमेशा तैयार रखना,mmi हॉस्पिटल,बालाजी हॉस्पिटल, शुभ हॉस्पिटल से संगठन का टॉय अप है जिन मरीज को आवश्यकता है संगठन का फॉर्म लेजाकर विशेष छूट प्राप्त कर सकते है।
पगड़ी रस्म के लिए
Sn पैलेस, एंट्री प्वाइंट होटल निःशुल्क समाज के उपलब्ध किया गया है।
महामंत्री संजय अग्रवाल जी ने बताया सामूहिक विवाह भी बहुत जल्द रायपुर शहर में करवाया जाएगा।
कोषाध्यक्ष अरुण अग्रवाल जी बताया कि संगठन परिवार जल्द ही बहुत कम दर में धार्मिक यात्रा करवाएगा ।मीटिंग में पदाधिकारी पवन अग्रवाल,राजेश जैन,नंदू अग्रवाल,कमलेश मित्तल,शिव कुमार,महेंद्र अग्रवाल ,रमेश डोकानिया,ca सुरेश अग्रवाल,मनोज
कनोडीया, अनिल अग्रवाल,बद्रीप्रसाद अग्रवाल,रघुबीर अग्रवाल आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्तशय की जानकारी मीडिया प्रभारी ज्योति अग्रवाल ने प्रदान की।
