माहेश्वरी युवा मंडल महिला समिति द्वारा कल नारी निर्वाण पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इसमे डॉक्टर मुनमुन अग्रवाल, डॉक्टर प्राची भट्टर ,डॉक्टर तमन्ना जसवानी,डॉ स्वेता छाबड़ा ने सेमिनार मे
उम्र व बदलते मौसम के साथ पीसीओडी,समय-समय पर त्वचा,दातों एवं अपनी डाइट का कैसे विशेष ख्याल रखें, इसके बारे में विस्तार से चर्चा की।जिसका सभी ने लाभ उठाया। ऑडियंस ने वाद संवाद द्वारा अपनी समस्या का समाधान ढूंढा।शिविर मे उपस्थित सभी महिलाओं ने इस सफलता पूर्वक आयोजन के लिए सभी ने समिति का धन्यवाद दिया ।समिति अध्यक्ष सीमा नत्थानी एवं सचिव आशा राठी व कार्यक्रम संयोजिका गीतिका चितलांगिया और नीता गट्टानी के साथ, इस कार्यक्रम में अखिलभारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की महामंत्रणी श्रीमती ज्योति जी राठी व श्रीमती प्रतिभा जी नत्थानी, महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती प्रगति जी कोठारी सचिव श्रीमती कल्पना जी राठी एवं समस्त कार्यकारिणी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया।
धन्यवाद