रायपुर /भांठागांव रायपुर में शासकीय भूमि के बंदरबांट का मामला थमा नही है अब ग्राम अमलीडीह तहसील व जिला रायपुर स्थित भूमि जिसका खसरा नंबर 233/1 शामिल 233/5 रकबा 3.203 हेक्टेयर शासकीय भूमि जो की महाविद्यालय के लिए आरक्षित थी को रामा बिल्डकॉन के डायरेक्टर राजेश अग्रवाल पिता स्व. रामचंद्र अग्रवाल तहसील व जिला रायपुर छ.ग. को आबंटित कर दिया गया है। राजेश अग्रवाल एक बिल्डर है और अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए अपनी आर्थिक और राजनीतिक ओहदा का गलत इस्तेमाल करते हुए जनकल्याण के लिए आरक्षित भूमि को अपने नाम करा लिया है, इस बात को लेकर ना सिर्फ अमलीडीह अपितु शहर एवं प्रदेश के आम जनमानस में रोष व्याप्त है। उक्त बातें जारी प्रेस विज्ञप्ति में वीर हिन्दू परिषद के प्रदेश महामंत्री भुनेश्वर सेन ने कही। सेन ने कहा कि यह करोड़ों रुपए की हेराफेरी का मामला है। इस पूरे प्रकरण में पक्ष एवं विपक्ष के बड़े सफेदपोश लोगों की संलिप्तता है। आज हमने काॅलेज की भूमि को मुक्त कराने तथा इस प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर शांति मार्च करते हुए जिलाधीश महोदय रायपुर को ज्ञापन सौंपा है।
उक्त शांति मार्च में राष्ट्र बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष भीम साहू, जिला अध्यक्ष वीर हिन्दू परिषद रवि नेचवानी सहित वीर हिन्दू परिषद व राष्ट्र बजरंग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
