
इसका अधिक से अधिक उपयोग करने का किया आव्हान, इसका भी किया जा रहा0 रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के जरवाय में स्थित सीएन्डडी वेस्ट संयन्त्र में रायपुर शहर निगम क्षेत्र से निकलने वाले सीएन्डडी ( निर्माण एवं विध्वन्स अपशिष्ट ) से पेवर ब्लाक का निर्माण किया जा रहा है. सीएंडडी वेस्ट से निर्मित पेवर ब्लाक का उपयोग शहर के निर्माण कार्य में किये जाने से शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार आएगा. नगर निगम ने बिल्डरों एवं कॉलोनाइजर्स सहित सभी नागरिकों से सीएन्डडीवेस्ट से जरवाय संयन्त्र में निर्मित पेवर ब्लाक का क्रय कर शहर में निर्माण कार्य में इसका अधिक से अधिक उपयोग कर रायपुर शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के कार्य में सहभागिता दर्ज करवाने का आव्हान नगरहित में पर्यावरण सुधार की दृष्टि से किया है.साथ ही इसका पुर्नपयोग भी किया जा रहा है.
