मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में मंत्री परिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। भूपेश कैबिनेट की बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। इस बैठक में नगरीय क्षेत्रों में आवासहीनों को पट्टा दिए जाने, नक्सल नीति, पत्रकार सुरक्षा कानून सहित विधायकों के वेतन, भत्ते व पेंशन विधेयक, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संशोधन विधेयक को मंजूरी दी गई है।
