भवन, मंगल भवन, उद्यान विकास कार्य सहित आवश्यक सभी संधारण कार्य करवाये जायेंगे, आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने निरीक्षण कर समयसीमा में गुणवत्ता सहित कार्य करने दिए निर्देश0 रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा शीघ्र मठपुरैना रावतपुरा बीएसयूपी कॉलोनी को शीघ्र मॉडल स्वरूप प्रदान किये जाने कार्य करवाया जायेगा. आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा की उपस्थिति में कार्य स्थल का निरीक्षण किया एवं बीएसयूपी कॉलोनी मठपुरैना रावतपुरा को शीघ्र समयसीमा में गुणवत्ता सहित मॉडल स्वरूप देने का कार्य पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मठपुरैना रावतपुरा बीएसयूपी कॉलोनी में शीघ्र सामुदायिक भवन, मंगल भवम, उद्यान विकास, सौंदर्यीकरण कार्य करवाये जायेंगे. केन्द्र सरकार की अभिनव लोकहितेषी आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग एवं रायपुर जिला प्रशासन के दिशा – निर्देश के अनुरूप केन्द्र प्रवर्तित योजना बीएसयूपी, प्रधानमंत्री आवास योजना के आवसीय परिसरों को सुन्दर स्वरूप देकर सुविधायुक्त बनाने का कार्य विभिन्न स्थानों पर निरन्तर प्रगति पर है. इन प्रगतिरत विकास कार्यों की मॉनिटरिंग एवं स्थल समीक्षा रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा द्वारा की जा रही है.
