

हमारी सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए कर रही कार्य : डिप्टी सीएम अरुण साव
सरकार ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए किया प्रोत्साहित : डिप्टी सीएम अरुण साव
रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज रायपुरा के महादेव घाट स्थित ग्राउंड में हटकेश्वर नाथ वॉलीबॉल एवं मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता 2025 में सम्मिलित हुए। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी एवं छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
श्री साव ने मैदान में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर बेहतरीन खेल का आनंद लिया। इस मौके पर सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, हमारी सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार लगातार कार्य कर रही है। जिसका परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करे, इसके लिए अनुभवी कोच द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निश्चित ही प्रदेश के खिलाड़ी प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
…. ……
