रायपुर
नगरीय निकाय चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया
पूरी होने के बाद अब कांग्रेस में दावेदारी की रेस शुरू हो चुकी है। रायपुर नगर निगम में महापौर की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है। ऐसे में दोनों ही पार्टियों की नेत्रियां खुलकर पार्टी के समक्ष अपनी दावेदारी रख रही है। कई सक्रिय महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने दावेदारी की है। पार्टी में जिन लोगों का नाम दोवदारों में लिया जा रहा है उनमें राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरण मयी नायक, अर्पणा संचेती, वंदना राजपूत, कविता ग्वालानी, संगीता दुबे, प्रगति वाजपेयी, उषा रज्जन श्रीवास्तव, ममता राय के नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है।
10 साल बाद सामान्य महिला के लिए आरक्षित सीट को लेकर कांग्रेस नेत्रियों में जबरदस्त उत्साह है। अब वे चाहती है कि पार्टी उनकी संगठन में सक्रियता के आधार पर टिकट दे। इन दावेदारों में कई ऐसे हैं जो पूर्व में नगर निगम में महापौर और पार्षद की भूमिका में रह चुके हैं। वहीं कई पदाधिकारी ऐसी भी हैं जो संगठन में रहकर उसे मजबूती प्रदान करने का काम कर रही है।
आने वाले दिनों में पीसीसी चुनाव लड़ने वाली इच्छूक दावेदारों के मिले आवेदनों के आधार पर उम्मीदवार तय करने का काम शुरू करेगी। प्रारंभिक तौर में यह बताया गया है कि जो संगठन में सक्रिय रही ऐसी महिलाओं का नाम आगे किया जाएगा, जीत दिलाने वाली सशक्त महिला का चयन करेगी। जो चुनाव में जीत दिला सकें।
कांग्रेस खेल सकती है नया दांव राजधानी रायपुर प्रदेश का सबसे बड़ा बिजनेस हब हैं, यहां पर मारवाड़ी और जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में व्यवसाय से जूड़े हैं। कांग्रेस चाहती है कि ऐसे परिवार से महापौर पद के लिए प्रत्याशी का चयन किया जाए। साथ ही समाजिक और महिला उत्थान के कार्य में जुड़ी महिला को आगे लाया जाए। ऐसे में अर्पणा संचेती का नाम मजबूती के साथ उभर का सामने आ रहा है।
*किरणमयी नायक*
किरणमयी नायक वर्तमान में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हैं। रायपुर नगर निगम की महापौर भी रही हैं। उन्होंने कांग्रेस संगठन के कई पदों पर भी कार्य किया है।
वंदना राजपूत
संगठन राजनीति में सक्रिय रही है. राजधानी की महिला मोर्चा में उनका चेहरा सबसे सक्रिय रहा है।
अर्पणा संचेती
प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव अर्पणा संचेती ने महापौर के लिए दावेदारी की है। वे प्रदेश उपाध्याय प्रोफेशनल कांग्रेस के पद का काम भी देख रही है। पूर्व में उन्होंने जिला कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भी कार्य किया। कांग्रेस में कई वर्षाें से सक्रिय अर्पणा समाजिक कार्याें और महिलाओं के लिए स्वरोजगार और ट्रेनिंग सेंटर का भी संचालन करती हैं। राजधानी में नि:शक्त बच्चों के स्कूल का संचालन करने के अलावा समर्पण एनजीओ का भी काम देखती है।
प्रगति बाजपेयी
2015 से संगठन में सक्रिय रही है। महिला कांग्रेस में प्रदेश सचिव और महासचिव के पद पर रही। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों में प्रभारी की भी ज़िम्मेदारी पार्टी ने दी है।
