रायपुर – आज प्रातः प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा की विशेष उपस्थिति में नगर पालिक निगम की ओर से काशीराम नगर आवासीय योजना के जर्ज़र मकानों में निवास कर रहे 100 भवन स्वामियों को मठपुरैना के प्रधानमंत्री आवास योजना आवासीय परिसर के पक्के रिक्त मकानों हेतु आबंटन पत्र विधायक कार्यालय में विधायक के करकमलों से वितरित कर दिए गए.

इन 100 भवन स्वामियों को शीघ्र काशीराम नगर से मठपुरैना के पक्के मकानों में व्यवस्थापन दे दिया जायेगा. आबंटन पत्र प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सम्बंधित 100 भवन स्वामियों ने इस हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर जिला कलेक्टर एवं रायपुर नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा को हार्दिक धन्यवाद दिया. इस अवसर पर निगम जोन 3 के पूर्व जोन अध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद साहू, पूर्व पार्षद श्रीमती शीतल कुलदीप बोगा, निगम अधीक्षण अभियंता श्री संजय बागड़े, कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा सीनियर,,श्री रघुमणि प्रधान, सहायक अभियंता श्री योगेश यदु, श्री योगेश कडु की उपस्थिति रही.
