रायपुर नगर पालिक निगम के लिए भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे जी और सभी पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन रैली में रायपुर नगर निगम चुनाव प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम जी के साथ शामिल हुआ।


रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत माना कैंप में भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री संजय यादव जी व पार्षद प्रत्याशियों की भव्य नामांकन रैली में पूर्व विधायक श्री नंदकुमार साहू जी सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हुआ।

नामांकन रैली में मिला अपार जनसमर्थन और आशीर्वाद भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार एवं पार्षद प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कर रहा है।


रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भनपुरी मण्डल अंतर्गत वार्डों के पार्षद प्रत्याशी सहित सभी वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन के बाद आगामी चुनाव सम्बंधित बैठक में सम्मिलित हुआ।

