रायपुर, 28 जनवरी 2025
वृंदावन, सिविल लाइंस में जेसीआई रायपुर मेट्रो का 17वां इंस्टॉलेशन समारोह
भव्यता के साथ संपन्न हुआ। समारोह में 2024 के अध्यक्ष जेसीआई सेनेटर विक्रम शर्मा ने उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके बाद 2025 के अध्यक्ष जेसी सोनू पंजवानी ने शपथ ग्रहण किया।
मुख्य अतिथि श्री हितेंद्र तिवारी (छत्तीसगढ़ बार काउंसिल अध्यक्ष), संस्थापक जेसीआई सेनेटर चेतन तरवानी, और ZP स्वराज तेंबे सर की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
नए सदस्यों ने सामाजिक सेवा और नेतृत्व में योगदान की शपथ ली। संगठन ने नेतृत्व, विकास और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में नए संकल्प लिए।
