दिनांक 30 जनवरी 2025 को,
गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर
पर, रायपुर जिला कलेक्टर महोदय डॉक्टर गौरव कुमार सिंह
के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश चौधरी, NLEP नोडल अधिकारी डॉक्टर श्वेता सोनवानी के मार्गदर्शन में,” कुष्ठ रोधी दिवस” का कार्यक्रम लेप्रोसी होम एंड हॉस्पिटल पंडरी में किया गया। इस अवसर पर विभाग प्रमुख डॉक्टर मिथिलेश चौधरी जी ने सर्वप्रथम गांधी जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात कुष्ठ के मरीजों को संदेश दिया साथ ही एम सी आर चप्पल सेल्फ केयर किट, प्रदान किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महोदय द्वारा सभी कुष्ठ के मरीजों को अपने तरफ से पौषण आहार वितरण किया गया। कुष्ठ रोगी दिवस पर जिला अस्पताल पंडरी के चर्म रोग विभाग में, डॉक्टर अदिति सिंह चर्म रोग विशेषज्ञ द्वारा विशेष कैंप लगाया गया तथा ओपीडी में आने वाले लोगों को उनके द्वारा जागरूकता के लिए पैंपलेट वितरण किया गया। कुष्ठ पखवाड़ा के तहत “30 जनवरी 2025 से 13 फ़रवरी 2025 तक “स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान “(SLAC) प्रत्येक शहरी वार्ड/ग्राम पंचायत एवं आश्रित ग्रामों में ग्राम सभा आयोजित किया जाएगा जिसमें कुष्ठ कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रचार प्रसार के माध्यम से कुष्ठ रोग के प्रति भय एवं भ्रांतियां दूर किया जाना है। स्वास्थ्य विभाग के समस्त मैदानी कर्मचारी फ्रंटलाइन वर्कर विभागीय अधिकारी कार्यकर्ता ग्राम सभा में उपस्थित होकर परिचर्चा में भाग लेंगे। आज रायपुर जिले के समस्त ब्लॉकों (धरसीवां, आरंग,अभनपुर,तिल्दा) में नुक्कड़ नाटक, संदेश, जागरूकता, शपथ, इत्यादि का कार्यक्रम भी किया गया। कुष्ठ रोधी दिवस, कुष्ठ पखवाड़ा दिवस में, सलाहकार डॉक्टर राखी चौहान, पी. टी .रवि सरकार, अशोक घोष, कविता जांघेल,NMA अश्वनी चेलक, सतीश तिवारी नितिन विश्वास ओ पी पाल, भरत साहू, एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहें।
