स्वास्थ्य अधिकारी ने जोन 3 व 9 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी को शत प्रतिषत सफाई करने एवं भविष्य में पुनरावृत्ति ना हो इस हेतु निर्देषित किया
रायपुर –
नगर पालिक निगम
रायपुर के स्वास्थ्य विभाग
को मोवा अंडरब्रिज में गंदगी के आलम से संबंधित प्राप्त जनषिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा द्वारा दिये गये निर्देषानुसार नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही ने नगर निगम जोन 3 व जोन 9 की सफाई टीम द्वारा मोवा अंडरब्रिज की सफाई करवाये जाने का कार्य स्थल निरीक्षण कर करवाया । आयुक्त के निर्देष पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा नगर निगम जोन 3 एवं जोन 9 के जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को निरीक्षण कर मोवा अंडरब्रिज का अवलोकन कर उसकी शत प्रतिषत साफ सफाई किये जाने एवं भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति ना हो इस हेतु निर्देषित किया गया है। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा मोवा अंडरब्रिज में गंदगी के आलम से संबंधित प्राप्त जनषिकायत का त्वरित निदान किया गया है।
