18/02/2025
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

के विशेष मॉनिटर का भ्रमण हुआ संपन्न कुष्ठ कार्यकम को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने ली बैठक डॉक्टर प्रदीप्ता कुमार नायक, विशेष मॉनिटर, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली के द्वारा रायपुर जिले में दिनांक 18 व 19 फरवरी 2025 को कुष्ठ बस्तियों में भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उनके साथ R LTRI के डॉयरेक्टर डॉक्टर संदीप एस जोगदंडे, डॉ जितेंद्र स्टेट ऑफिसर, डॉ श्वेता सोनवानी डॉ राखी व एन एम ए शाहा साथ में रहे। डॉक्टर प्रदीप्ता नायक का यह विजिट विशेष कर मानव अधिकार को लेकर था उन्होंने लालपुर में स्थित कुष्ठ अनुसंधान संस्थान में निरीक्षण किया तत्पश्चात इंदिरा कुष्ठ बस्ती लेप्रोसी होम एंड हॉस्पिटल पंडरी कुष्ठ चिकित्सालय में ओ पी डी, मरीज पंजी एवं उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की साथ ही कुष्ठ मरीजों को प्रदाय की जाने वाली सामग्री, एम सी आर चप्पल, सेल्फ केयर किट, बैसाखी, चश्मा का वितरण संबंधी विस्तृत जानकारी डॉक्टर नायक द्वारा लिया गया। तदोपरांत अंतर्विभागीय बैठक भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सभा कक्ष में मानव अधिकार को लेकर, डॉक्टर प्रदीप्ता नायक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उक्त बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कार्यकम अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यकम, शहरी कार्यकम प्रबंधक उपस्थित रहें। स्वास्थ्य विभाग स्थानीय कार्यालय से मानसिक स्वास्थ्य नोडल अधिकारी डॉ संजीव मेश्राम, एन एल ई पी नोडल अधिकारी डॉ श्वेता सोनवानी, डॉक्टर राखी – सलाहकार एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहें। मानव अधिकार के अंतर्गत लोगों को सुरक्षा देना अधिकार देना है। जिले में डाटा का बहुत महत्व होता है एन एचआर सी ने अधिक से अधिक गरीब लोगों को लाभ प्राप्त हो सके इसलिए इस अधिकार को लाया। बैठक में उनके द्वारा विभागों से जानकारी ली जिसमें *समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज कल्याण विभाग व NGO संगी मितान सेवा संस्थान के माध्यम से कुष्ठ रोगी को पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है एवं घुमंतू/बेसहारा कुष्ठ मरीजों को रखने व उपचार सुविधाएं उनके द्वारा प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान में उनकी संस्था में 21 कुष्ठ रोगी रह रहे हैं। मरीजों के लिए विभिन्न गतिविधि भी चलाई जा रही हैं जैसे अगरबती बनाना, कपूर बनाना सिखाया जाता हैं। साथ ही मानसिक स्ट्रैस को दूर करने के लिए योग करवाया जाता हैं*। *मेंटल हेल्थ की जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी डॉ संजीव मेश्राम व सलाहकार डॉक्टर वजिंदर कौर ने बताया कि जिले के समस्त AAM आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पदस्थ सी एच ओ ,को मानसिक स्वास्थ्य की ट्रेनिंग दिया जा चुका हैं। एवं वे लेप्रोसी मरीजों की काउंसलिंग करते हैं साथ ही मेरी टूल किट जिसमें 10 प्रश्न है उसके द्वारा भी स्क्रीनिंग की जाती हैं महिला एवं बाल विकास विभाग की जानकारी देते हुए बाल विकास अधिकारी रश्मि बाला तिवारी ने बताया कि आंगन बाड़ी कार्यकता द्वारा समय समय पर सर्वे किया जाता हैं साथ ही VHSND डे के दिन आने वाले लाभार्थियों को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से, दाग धब्बे वाले/सुन्न पन व शंकापद रोगी को सीएचसी/ पीएचसी के लिए रिफर किया जाता हैं। बैठक के अंत में मानव अधिकार आयोग के डॉक्टर प्रदीप्ता नायक ने अपने सुझाव दिए एवं कार्यकम के सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए जिससे कि हम जल्दी ही कुष्ठ मुक्त छत्तीसगढ़ एवं कुष्ठ मुक्त भारत की और बढ़ सके।
