0 रायपुर आज -नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम उपायुक्त राजस्व डॉक्टर अंजलि शर्मा ने नगर निगम जोन 4 के अंतर्गत पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्षेत्र के पेंशनबाड़ा में राजस्व वसूली कार्य की समीक्षा जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री मानकुराम धीवर, राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक की उपस्थिति में की एवं निगम हित में राजस्व वसूली तेज करने के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
