एक सरकारी संस्था है जो ग्राहकों की शिकायतों का समाधान करने के लिए *भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)* द्वारा चलाई जाती है। अगर किसी ग्राहक को बैंक से *उचित समाधान नहीं मिलता है, तो वह बैंकिंग लोकपाल के पास मुफ्त में शिकायत दर्ज कर सकता है।
*कैसे काम करता है बैंकिंग लोकपाल*
👉यह संस्था बैंक ग्राहकों के लिए बनाई गई है जो अपने बैंक की सेवाओं से असंतुष्ट हैं।
👉अगर बैंक आपकी शिकायत को 30 दिनों के अंदर हल नहीं करता या आप उनके उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो आप बैंकिंग लोकपाल के पास जा सकते हैं।
👉बैंक द्वारा गलत तरीके से शुल्क (charges) लगाना
👉ATM से पैसा कटने के बाद न मिलना
👉नेट बैंकिंग, UPI, NEFT, RTGS जैसी सेवाओं में दिक्कत
👉लोन से जुड़ी समस्याएँ
👉फर्जी ट्रांजैक्शन (Unauthorized Transaction)
👉 बैंक द्वारा गलत डॉक्यूमेंट की मांग करना
👉ग्राहक की शिकायतों को अनदेखा करना
*कैसे करें शिकायत*
बैंकिंग लोकपाल आरबीआई के सुंदर नगर रायपुर जो न्यू ऑफिस नया रायपुर में स्थित है , जहां आप सीधे जाकर शिकायत कर सकते है
*ऑनलाइन*
[https://cms.rbi.org.in](https://cms.rbi.org.in) पर शिकायत दर्ज कर सकते है ।
पोस्ट के माध्यम से अपनी शिकायत बैंकिंग लोकपाल कार्यालय को भेजें।
👉फोन पर *14448* (सुबह 9:30 से शाम 5:15 तक, वर्किंग डेज़ में शिकायत कर सकते है )
*शिकायत का निपटारा कैसे होता है?*
👉बैंकिंग लोकपाल बैंक से जवाब मांगता है और दोनों पक्षों को सुनकर फैसला करता है।
👉अधिकतर मामलों में 30 से 60 दिन के अंदर समाधान मिल जाता है।
👉अगर ग्राहक को फिर भी न्याय नहीं मिलता, तो वह *RBI या अपीलेट अथॉरिटी* (Deputy Governor, RBI) के पास अपील कर सकता है।
👉यह सेवा *पूरी तरह से फ्री* है।
👉बैंकिंग लोकपाल का निर्णय *बाइंडिंग (अनिवार्य)* होता है, यानी बैंक को उसे मानना पड़ता है।
दोस्तो जानकारी के अभाव में *ऐसी शिकायते लेकर लोग थाना जाकर वहा शिकायत कर रहे* है ,
बैंक से जुड़ी उपरोक्त किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उसकी शिकायत आप बैंकिंग लोकपाल में कर सकते है।
