कल शुक्रवार से प्रदेश माहेश्वरी सभा अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा के पदाधिकारियों के साथ सभी स्थानीय संगठन के पास जाएगी । त्रिदिवसीय दौरे पर महासमुंद,कुरुद,धमतरी,कांकेर, दुर्ग,राजनांदगाँव,भिलाई,बालोद,गुण्डदेही,साजा,डोंगरगाँव,डोंगरगढ़ के सभी समाज बंधु तक पहुँचेंगे । ज़िला अध्यक्ष,स्थानीय अध्यक्ष की उपस्थिति मे सामाजिक विषयों पर गहन चर्चा होगी । महिला संगठन एवं युवा संगठन की उपस्थिति मे गरिमामय एवं सार्थक चर्चा होगी । सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ भी होगा ,जो सतत चलता रहेगा ।गुलदस्ता,मोमेंटो से परहेज़ करते हुए सिर्फ़ मौखिक स्वागत सत्कार करते हुए समाज सरलता एवं सादगी की ओर का संदेश देगा ।
प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मुँदडा ने बताया कि महासभा सचिव अजय काबरा,महिला महामंत्राणि ज्योति राठी,राष्ट्रीय पदाधिकारी विजय राठी,दिनेश राठी, नारायण राठी एवं समाजजन उपस्थित रहेंगे ।
उपरोक्त जानकारी प्रदेश सभा के मीडिया प्रभारी विष्णु सारडा ने दी है ।
