छ.ग प्रदेश माहेश्वरी सभा अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा
के पदाधिकारियों के साथ सभी स्थानीय संगठन से रूबरू हुई ।त्रिदिवसीय दौरे पर ,बेमेतरा,महासमुंद,कुरुद,धमतरी,कांकेर, दुर्ग,राजनांदगाँव,भिलाई,बालोद,गुण्डदेही,साजा,डोंगरगाँव,डोंगरगढ़ के सभी समाज बंधु तक पहुँचें । रविवार को संपन्न हुए दौरे मे व्यापार,विवाह,शिक्षा ,चिकित्सा जैसे मुद्दों पर गहन चिंतन हुआ।महासभा की उच्चशिक्षा,महानगरों मे इलाज की सुविधा की योजनायो से सभी बंधुओं को अवगत कराया गया ।योजनाओं का लाभ कैसे मिलेगा इस बाबत विस्तृत जानकारी दी गई ।विभिन्न क्षेत्रों मे समाज की भागीदारी कैसे बढ़ाई जाए इस पर चर्चा हुई ।महिलाओं ने बढ़चढ़कर इसमें हिस्सा लिया ।अध्यक्ष,स्थानीय अध्यक्ष की उपस्थिति मे सामाजिक विषयों पर गहन चर्चा हुई । महिला संगठन एवं युवा संगठन की उपस्थिति मे गरिमामय एवं सार्थक चर्चा हुई।महिला दिवस के उपलक्ष्य मे मातृ शक्ति का सम्मान किया गया । महिलाओं ने बड़ी संख्या मे अपनी उपस्थिति दर्ज करायी ।महिला सुरक्षा पर एक मोबाइल ऐप भी लॉंच किया गया।
महासभा महामंत्री अजय काबरा,महिला महामंत्राणि ज्योति राठी,उपसभापतिविजय राठी,दिनेश राठी,प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मूँदडा,नंदू राठी,गजेंद्र चाँडक ,जगदीश चाँडक ,अजय सारडा एवं समाजजन उपस्थित
