पेंड्रा हर महिला शिक्षित और स्वालंबी बने। इसके लिए केंद्र सरकार योजनाएं चला रही है। उक्त बातें कुड़कई में आदिवासी महिला जागरूकता सम्मेलन में राष्ट्रीय महिला आयोग एवं भिलाई महिला महाविद्यालय द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुये आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कही।
उन्होंने कहा महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाना है,शिक्षित और जागरूक बनना है। महिला पढ़ेंगी तो उनके परिवार और देश का विकास होगा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,हर घर शौचालय,आवास योजना,उज्ज्वला योजना,जनधन खाता,प्रधानमंत्री बीमा योजना,मुद्रा योजना, आदिवासी बच्चों के लिए एकलव्य स्कूल,अब नब्बे वनोपज एकत्र करने का निर्णय,वन धन केंद्र,मिशन शक्ति ,मिशन वात्सल्य,मातृत्व वंदन योजना जैसी योजनाएं महिलाओं को विकास की मुख्य धारा में जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं विभिन्न् योजनाओं का लाभ लेकर स्वालंबी बनें। महिलाओं को उनके हित मे बनाए गए कानूनों की जानकारी भी होनी चाहिये। राष्ट्रीय महिला आयोग उनकी हर समस्याओं में उनके साथ है। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा की हर महिला एवं बच्चे शिक्षित हो,महिलाएं शिक्षित होगी तो परिवार आगे बढ़ेगा.अब लड़कियां हर क्षेत्र में आगे है। उन्हें निडर होकर आगे बढ़ना है और स्वालंबी बनना है। सम्मेलन को पूर्व संसदीय सचिव चंपादेवी पावले ने भी सम्बोधित किया। संचालन राकेश चतुर्वेदी एवं आभार प्रदर्शन लालजी यादव ने किया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से समीरा पैकरा, मीना उरांव,जागेश्वरी भरिया, विभा नहरेल, यशोदा सोनवानी, दयामति सोनवानी, लक्ष्मी पेंद्रों, मीरा पाव, शशिलता तंवर, रानी ठाकुर,दुर्गा कोल,भगवनिया बाई चंदा आर्मो, तीजकुंवर आर्मो,ममता मार्को,भगवनिया बाई, कन्हैया सिंग राठौर,कुबेरसिंह सर्राटी,बृजलालसिंग राठौर,दिलीप यादव,मुकेश दुबे ,बालकृष्ण अग्रवाल, कुलदीपसिंह धीरज,सन्दीप जायसवाल,प्रणव मरपच्ची,आशीष गुप्ता,तापस शर्मा,योगेंद्र नहरेल,छोटेलाल सोनी,डा.लुशनसिंह राठौर,शंकर चक्रधारी,राजकुमार रोहणी,रमेश तिवारी, किशनसिंग ठाकुर,पवन पैकरा,मनोरमा गुप्ता,राखीसिंग गहलोत, रानू नामदेव,चित्राणी जायसवाल,,तुलसा सोलंकी,रमा राठौर,सुनील शुक्ला,विजय राठौर,संतोष तिवारी,शिव शर्मा,सिद्धार्थ दुबे,मीनाक्षी यादव,नीतू श्रीवास,सुनीता राठौर, दुर्गी कोल,सचिन जैन,क्रांति दुबे,अशोक पेन्द्रों,गोलू राठौर,शरद गुप्ता,हुकुम यादव,दीपक शर्मा,प्रखर नामदेव,राजकुमार पुरी, विक्की केशरवानी, कमलेश यादव, हेमराज राठौर सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
