
माहेश्वरी समाज द्वारा बड़ी ही धूमधाम से 12 अप्रैल शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी की जा रही है
।कार्यक्रम संयोजक
पवन करनानी,
नरेंद्र डागा एवं विकास लाहोटी
ने तैयारीयों के संदर्भ मे बताया कि शोभायात्रा हनुमान मंदिर गुढीयारी पड़ाव से पूजा अर्चना के बाद शुरू होकर स्टेशन चौक,फाफाडीह देवेंद्र नगर,पंडरी होते हुए मोवा महेश भूमि मे संपन्न होगी ।ढोल बाजा के साथ हनुमान जी की शोभायात्रा मे विभिन्न झांकी होगी। रास्ते भर शोभायात्रा का स्वागत सत्कार होगा ।पंडरी मे हनुमान जी को 51 किलो के मोतीचुर के लड्डू का भोग लगाया जाएगा पश्चात आम भंडारा होगा । शाम को महेश भूमि मे सुंदरकाण्ड का पाथ होगा और उसके पश्चात अमरावती एवं नापासार से पधारे कलाकार भजनों से समा बाँधेंगे । हनुमान जी की सवामणि का भोग लगाया जाएगा और सभी के लिए प्रसादी का आयोजन है ।पवन झँवर, हेमंत तोतला, रमेश झँवर, ललित सोमानी ,एवं बड़ी संख्या मे माहेश्वरी बंधु हनुमान जयंती के भव्य उत्सव की तैयारियों मे लगे है
