भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर
को जयन्ती पर सभापति सूर्यकान्त राठौड़ और अधिकारियों ने जियो हाईड्रो लॉजिस्ट सहित निगम जोन 2 कार्यालय में सादर नमन किया
रायपुर – आज भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की जयन्ती पर रायपुर नगर पालिक निगम के जोन 2 कार्यालय परिसर में नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने जोन 2 में कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे, सहायक अभियंता श्री शत्रुघ्न धृतलहरे, उप अभियंता सर्वश्री सुधीर भट्ट, निर्मल कुमार तिग्गा, सत्यप्रकाश सिंह, अनिमेष चंद्राकर की उपस्थिति में रायपुर शहर के पंजीकृत जियो हाईड्रो लॉजिस्ट सर्वश्री विपिन दुबे, के. पाणीग्रही, डी. पी. वर्मा, रंजीत डे,राधारमन नायक, भूपेन्द्र पटेल सहित भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें जयन्ती पर सादर नमन किया.
