Bilaspur.
बिलासपुर।
प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो स्थानों से बोरिंग मशीन और गाड़ियां जब्त की हैं। जिले में जल संकट गंभीर होता जा रहा है। भूजल स्तर 200 फीट नीचे तक पहुंच गया है। खूंटाघाट बांध में केवल 48 प्रतिशत और घोंघा बांध में 42 प्रतिशत पानी शेष है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर सोमवार को कार्रवाई की गई। सकरी तहसील के ग्राम खरकेना में प्रतिबंध के बावजूद बोर खनन किया जा रहा था। एक सप्ताह पहले ही बिना अनुमति बोर खनन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए थे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, केवल सरकारी एजेंसी पीएचई और नगरीय निकाय को ही पेयजल के लिए बोर खनन की अनुमति है। कलेक्टर को सुबह अवैध खनन की शिकायत मिलने पर उन्होंने तत्काल सकरी तहसीलदार आकाश गुप्ता को मौके पर भेजा।
