सुशासन तिहार 2025
3 एवं 9 का किया निरीक्षण, ली समाधान की प्रगति की जानकारी
रायपुर- सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आदेशानुसार और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के निर्देशानुसार महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त श्री विश्वदीप के मार्गनिर्देशन में प्रथम चरण में रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के अंतर्गत समस्त 70 वार्डों में विगत दिनांक 8 अप्रैल 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक शिविर लगाकर आम जनता की मांगों और शिकायतों को दर्ज करने की कार्यवाही की गयी है. तदुपरांत दूसरे चरण के अंतर्गत लगभग 1 माह के भीतर आम जनता से प्रथम चरण में प्राप्त सभी मांगों और शिकायतों के निराकरण की कार्यवाही प्रतिदिन तेज गति से रायपुर नगर निगम में सभी 10 जोनों द्वारा की जा रही है. इसके पश्चात तीसरे चरण में दिनांक 5 मई से 31 मई 2025 तक सभी 70 वार्डों में समाधान शिविर लगाकर सम्बंधित सभी आवेदकों को उनकी दर्ज मांगों और शिकायतों के समाधान हेतु की गयी कार्यवाही की पूर्ण जानकारी नगर निगम के सम्बंधित अधिकारियों द्वारा दी जाएगी और केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न लाभदायी योजनाओं के हितग्राहियों को अधिकाधिक संख्या में योजनाओं की प्रक्रियाओं की सरल जानकारी दी जाएगी, जिससे सभी पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सहजता और सरलता से छत्तीसगढ़ शासन की जनहितैषी मंशानुरूप अधिकतम संख्या में लाभान्वित किया जा सके. इस दौरान मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मन्त्रीगणों, सांसद, विधायकगणों, महापौर, सभापति, जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षदगणों द्वारा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों सहित केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की दृष्टि से विकास और निर्माण योजनाओं और कार्यों की प्रगति और उनकी गुणवत्ता का औचक निरीक्षण किया जायेगा. सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त रायपुर नगर पालिक निगम से सम्बंधित कुल 19597 मांगों और शिकायतों को दर्ज किया गया है, जिसमें 17119 मांगें और 2478 शिकायतें सम्मिलित हैँ. इनमें जोन 1 में 807 आवेदन,144 शिकायत, 663 मांग, जोन 2 में 2614 आवेदन, 174 शिकायत, 2440 मांग, जोन 3 में 3339 आवेदन, 393 शिकायत, 2946 मांग, जोन 4 में 2295 आवेदन, 327 शिकायत 1968 मांग, जोन 5 में 1164 आवेदन, 236 शिकायत, 928 मांग ,जोन 6 में 5204 आवेदन, 301 शिकायत, 4903 मांग, जोन 7 में 789 आवेदन, 281 शिकायत, 508 मांगें, जोन 8 में 1009 आवेदन, 168 शिकायत,841 मांगें, जोन 9 में 1050 आवेदन, जोन 10 में 1326 आवेदन, 200 शिकायत,1126 मांगें दर्ज की गयी हैँ. इनमें से प्राप्त मांगों पर प्रस्ताव बनाकर छत्तीसगढ़ शासन को शीघ्र अग्रेषित किया जाना है और नगर निगम रायपुर से सम्बंधित दर्ज सभी शिकायतों का तीसरे चरण दिनांक 5 मई से 31 मई 2025 के आयोजन के पूर्व शत -प्रतिशत संख्या में त्वरित समाधान छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर किया जाना है. इस दौरान अन्य शासकीय विभागों से सम्बंधित 6817 मांगों और 665 शिकायतों को अन्य सम्बंधित विभागों को अग्रेषित करने की कार्यवाही की गयी है. इस हेतु छत्तीसगढ़ शासन और रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप समाधान तिहार 2025 में प्रथम चरण के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त मांगों और शिकायतों के त्वरित समाधान की प्रशासनिक कार्यवाही की प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैँ. आयुक्त श्री विश्वदीप ने आज नगर निगम जोन 3 और जोन 9 कार्यालय पहुंचकर जोन 3 और जोन 9 क्षेत्र के सभी 7 वार्डों से समाधान तिहार 2025 के अंतर्गत प्रथम चरण के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त सभी मांगों और शिकायतों और उनके त्वरित समाधान की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल, श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस, श्री पद्माकर श्रीवास, सहायक राजस्व अधिकारी श्री मानकुराम धीवर, श्री विजय शर्मा सहित अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में किया.आयुक्त श्री विश्वदीप ने जोन कमिश्नर को समाधान तिहार 2025 के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त सभी मांगों और शिकायतों का व्यवस्थित तौर पर समाधान करते हुए सभी आवेदकों को पूर्ण जानकारी देकर संतुष्ट करना प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने निर्देशित किया है कि सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त सभी मांगों और शिकायतों का समाधान पूर्ण गंभीरता से किया जाये और इसमें कोई त्रुटि ना होने पाए, यह सभी जोन कमिश्नरगण हर हाल में सुनिश्चित करें. आयुक्त के निर्देश पर सभी 10 जोनों के जोन कमिश्नरों द्वारा जोन कार्यालयों में जोन अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर और मांगों और शिकायतों से सम्बंधित स्थलों का निरीक्षण कर सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त सभी मांगों और शिकायतों का शत – प्रतिशत संख्या में त्वरित समाधान कर सभी आवेदकों को समाधान की पूर्ण जानकारी देकर संतुष्ट करना प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ. आम जनता से प्राप्त मांगों और शिकायतों का त्वरित समाधान करने की कार्यवाही सभी 10 जोनों द्वारा तेज गति से प्रगति पर है, जिसकी प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग और समीक्षा आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा नियुक्त मुख्य नोडल अधिकारी नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय और सभी 10 जोन कमिश्नरों द्वारा की जा रही है.
