छत्तीसगढ़ की राजनीति में आदिवासी हिंदू हैं या नहीं है, प्रश्न उठने के बाद राजनीतिक दल आमने-सामने हैं। शनिवार को अनुसूचित जनजाति सम्मेलन में आदिवासी नेता और मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि आदिवासी हिंदू नहीं हैं। उनके लिए अलग से धर्म कोड बनना चाहिए। मंत्री के बयान के बाद भाजपा भूपेश सरकार को घेर रही है। भाजपा का आरोप है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार हिंदू बांटो रणनीति पर काम कर रही है।
भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि आदिवासी समाज की सभ्यता-संस्कृति को कांग्रेस सरकार के मंत्री नष्ट नहीं कर सकते और न ही हिंदुओं को बांट सकते हैं। हम भारत में रहने वाले सारे हिंदू, चाहे वह किसी भी देवता को मानते हों, मैदानी क्षेत्र में रहते हों या वनवासी क्षेत्र में, हम सब एक हैं।
