जोन 2 जोन कमिश्नर ने शिविर हेतु सहायक अभियंता, उप अभियंता की ड्यूटी लगायी
रायपुर – नगर पालिक निगम, रायपुर के सभापति जोन 2 पदेन अध्यक्ष श्री सूर्यकांत राठौड़ के निर्देश पर नगर पालिक निगम जोन 2 जोन कमिष्नर डाॅ. आर.के. डोंगरे ने नगर निगम जोन 2 के तहत सभी 7 वार्डो में समस्त निराश्रित पेंशन हितग्राहियों की पेंशन संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु दिनांक 23 अप्रैल 2025 से आगामी आदेश तक बैंक द्वारा आयोजन किये जा रहे शिविर हेतु सहायक अभिंयता, उप अभियंता की ड्यूटी लगाई है। बैंक द्वारा शिविर प्रातः 8ः00 बजे से सायं 12ः00 बजे तक लगाया जायेगा। कार्यक्रम के अनुसार वीरागंना अवंति बाई वार्ड क्रमांक 6 में डब्ल्यू आर एस कालोनी स्कूल पारा, राजीव गांधी वार्ड क्र. 13 में देवेन्द्र नगर सेक्टर 3, गुरू घासीदास, बापू की कुटिया के पास, रमण मंदिर वार्ड क्र. 14 में रमण मंदिर वार्ड पार्षद कार्यालय, दानवीर भामाशाह वार्ड क 26 में मंगल बाजार पार्षद कार्यालय, गुढियारी रायपुर, इंदिरा गांधी वार्ड क्र. 27 में सामुदायिक भवन जोरापारा, शहीद हेमू कालाणी वार्ड क्र. 28 में मधु पिल्ले स्कूल के पास मंडी गेट पार्षद कार्यालय, हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड क 35 में सामुदायिक जिम के नीचे पार्षद कार्यालय मौदहापारा में बैंक द्वारा शिविर लगाये जायेंगे। शिविर में वार्ड प्रभारी अपने शिविर स्थल पर मूलभूत सुविधाएं बिजली, पंखा, पानी एवं अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करेंगे। पार्षद एवं बैंक कर्मचारियों से सामंजस्य स्थापित कर शिविर में आने वाली समस्याओं का निराकरण करेगें। जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लवानिया गार्बेज कलेक्शन वाहन के माध्यम से प्रत्येक वार्ड में पेंशन शिविर से संबंधित आवश्यक जानकारी की लगातार सार्वजनिक मुनादी किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
