




संयुक्त मोर्चा,स्वास्थ्य कर्मचारी अधिकारी,जांजगीर जिला के सभी घटक संगठनों {CIDA(छत्तीसगढ़ इन सर्विस डॉक्टर्स एसोसिएशन),छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ,संयुक्त स्वास्थ्य कर्मचारी संघ,ग्रामीण चिकित्सा सहायक संघ,स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ,NHM कर्मचारी संघ,सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ,स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ और नर्सिंग संगठन} के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर सर का पुष्पुगुच्छ देकर स्वागत किया एवं कलेक्टर सर से औपचारिक मुलाकात की।
इसके बाद संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों द्वारा जिला अस्पताल के कनिष्ठतम चिकित्सा अधिकारी,जो कि वर्तमान में सिविल सर्जन के प्रभार में है, उनकी वित्तीय अनियमितता,दुर्व्यवहार और अपरिपक्वता भरे निर्णयों के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर महोदय ने कहा कि शासन स्तर पर इसका निर्णय अवश्य होगा और संयुक्त मोर्चा को थोड़ा संयम बरतने को कहा। संयुक्त मोर्चा ने कलेक्टर महोदय को जानकारी दी कि हमने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है।
साथ ही कलेक्टर महोदय को जानकारी दी कि जिला अस्पताल के कनिष्ठतम चिकित्सक एवं वर्तमान प्रभारी सिविल सर्जन का रवैया और अपरिपक्वता पूर्ण व्यवहार जारी है,उनके द्वारा अभी भी कर्मचारियों को टारगेट किया जा रहा है,कुछ एक कर्मचारियों को महीने भर का अवकाश स्वीकृत कर दिया गया है,और अन्य कर्मचारियों को आकस्मिक अवकाश भी स्वीकृत नहीं किया जा रहा है। अभी भी CR खराब करने की धमकी दी जा रही है।कर्मचारियों पर कार्यवही का दबाव बनाया जा रहा है।JDS के कर्मचारी और 108 के जिन कर्मचारियों को पैसे का डिमांड कर ज्वाइनिंग नहीं दिया गया था,उन्हें आज पर्यंत ज्वाइनिंग नहीं दी गई है। इस प्रकार के हरकतों से जिला अस्पताल के कनिष्ठतम अपरिपक्व चिकित्सक एवं प्रभारी सिविल सर्जन स्वयं ही कर्मचारियों के अंदर आक्रोश पैदा कर रहे हैं। कलेक्टर सर से निवेदन किया गया कि जब तक शासन स्तर से कार्यवाही नहीं होती है, तब प्रभारी सिविल सर्जन के इन हरकतों पर लगाम लगाया जाए,जिससे जिले में आंदोलन की स्थिति पुनः निर्मित न हो। संयुक्त मोर्चा ने पिछले 2 माह से संयम बनाए रखा है,तो जिले के मुखिया कलेक्टर सर के आश्वासन पर कुछ और समय तक संयम रख ही सकते हैं।
अंत में कलेक्टर सर का स्वागत एवं धन्यवाद अर्पित कर संयुक्त मोर्चा उम्मीदों के साथ कलेक्टर सर के चेंबर से अपने कर्त्तव्य स्थल की ओर रवाना हो गए।
संयुक्त मोर्चा
स्वास्थ्य कर्मचारी अधिकारी
जांजगीर जिला
