मार्च 2026 तक करेंगे नक्सलवाद का समूल नाश, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का है संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
रजिस्ट्री के बाद नामांतरण भी होगा सांय – सांय, साय सरकार ने लोगों के हित में लिया बड़ा फैसला : डिप्टी सीएम अरुण साव
रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि भारत माला परियोजना पर शिकायतों के आधार पर सरकार कार्रवाई कर रही है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) को जांच के निर्देश दिए गए हैं। एजेंसी तेज गति से इस मामले में जांच कर रही है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्री साव ने कहा कि, भारत माला प्रोजेक्ट का मामला पिछली कांग्रेस सरकार के समय का है। इनके कार्यकाल में केवल भ्रष्टाचार और घोटाले हुए हैं। जहां पर भी भ्रष्टाचार की शिकायत हो रही है, वहां पर कठोर कार्रवाई हो रही है। प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति है।
छत्तीसगढ़ तेलंगाना महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सली मुठभेड़ पर श्री साव ने कहा कि, प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद नक्सलवाद के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले 15 महीने में 300 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार सशस्त्र नक्सलवाद के खिलाफ मजबूत और ठोस कदम उठा रही है। माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को देश से पूरी तरह समाप्त करने का संकल्प लिया है।
श्री साव ने कहा कि, तेज गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ रहा है। सरकार बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले कुछ दिनों में भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ बिजली आपूर्ति के लिए लगी हुई है।
श्री साव ने सरकार के जमीन नामांतरण के फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि, तहसील कार्यालय में नामांतरण को लेकर बहुत मामले लंबित होते थे। रजिस्ट्री के बाद लोगों को भटकना पड़ता था। बार बार तहसील कार्यालय आना पड़ता था। अब साय सरकार ने एक बड़ा रिफॉर्म किया है, जिसके तहत रजिस्ट्री के बाद सांय-सांय ऑटोमैटिक नामांतरण हो जाएगा। कानून में बहुत बड़ा संशोधन किया गया है। इसका बड़ा लाभ राज्य के लोगों को मिलेगा।
….. …….
