रविवार को माहेश्वरी सभा की आमसभा माहेश्वरी भवन डूंडा मे संपन्न हुई ।भगवान शिव की पूजा आराधना के बाद माहेश्वरी भवन का नवनिर्मित तृतीय तल का लोकार्पण किया गया।निर्माण के मुख्य सहयोगी माँ चण्डी ट्रस्ट एवं मुरलीधर केला परिवार के हाथों लोकार्पण समारोह हुआ। शॉल, दुपट्टा, पुष्पगुच्छ देकर भवन निर्माण मे सभी सहोयोगियो का सम्मान किया गया।पूरे भवन मे लगभग आधुनिक सेवाओ से सुसज्जित 80 कक्ष, सात हज़ार फुट का हॉल,कांफ्रेंस हॉल,डाइनिंग हॉल, बड़ा रसोईघर ,तीन लिफ्ट एवं लगभग 45000 फीट का विशाल लॉन एवं व्यवस्थित पार्किंग है ।सभी समाज बंधुओं ने नवनिर्मित तृतीय तल का अवलोकन किया ।लोकार्पण एवं सम्मान समारोह के बाद चुनाव अधिकारी



गोपाललाल जी राठी ने निर्विरोध चुनाव होने की एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की ।इसमें अध्यक्ष पद पर राजेश तापड़िया उपाध्यक्ष शंकरलाल मोहता, महामंत्री आलोक बागड़ी,कोषाध्यक्ष राजकुमार राठी ,सहमंत्रीं के लिये विष्णु सारडा एवं सहकोषाध्यक्ष के लिए संदीप मर्दा चुने गये । कार्यकारिणी मे मनोज तापड़िया, श्रीगोपाल सारडा, राजेश राठी, शंकर डागा,सूर्यप्रकाश राठी,नवरत्न माहेश्वरी,दीपक डागा,जितेश मोहता,प्रसन्ना गट्टानी,राजू मूँदडा,दीपक लड्ढ़ा,सुभाष राठी चुने गये । मार्गदर्शक मण्डल मे गोकुलदास डागा,संपत काबरा,गोपाल लाल राठी एवं कमल राठी रहेंगे । समारोह मे राष्ट्रीय महिला महामंत्रानी ज्योति राठी, राष्ट्रीय पदाधिकारी नारायण राठी ,प्रदेश सभा के अध्यक्ष सुरेश मूँधडा एवं श्रीमती कृष्णा दम्मानी विशेष रूप से उपस्थित थे।बड़ी संख्या मे माहेश्वरी सभा के सदस्य उपस्थित थे ।
उपरोक्त जानकारी माहेश्वरी सभा के मीडिया प्रभारी विष्णु सारडा ने दी ।
