छ ग माहेश्वरी समाज ने महिलाओं मे होने वाली सर्वाइकल कैंसर को जड़ से ख़त्म करने की पहल करते हुए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है।प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मुँधडा, ज़िला अध्यक्ष पवन करणानी, ज़िला सचिव आशीष पुंगलिया ने बताया कि 4 मई रविवार को महेश छात्रावास जी.ई रोड मे सुबह से टीका लगाया जायेगा।समाज की 9 वर्ष की बच्चियों से 26 वर्ष की आयु की महिलाओं को दक्ष डॉक्टर्स की टीम द्वारा टीकाकरण किया जाएगा ।टीकाकरण डॉ सतीश राठी,डॉ अशोक भट्टर,डॉ साधना चाँडक, डॉ रवि राठी , डॉ अमित मोहता के सानिध्य मे होगा।
टीकाकरण पूर्णतः निःशुल्क होगा
माहेश्वरी महिला समिति(गोपाल मंदिर),महेश महिला समिति एवं गुढ़ियारी माहेश्वरी महिला समिति
एकजुट होकर ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं तक पहुँचते हुए रजिस्ट्रेशन करवा रही है ।सर्वाइकल कैंसर का दूसरा डोज़ छह माह बाद लगेगा।माहेश्वरी सभा अध्यक्ष संपत काबरा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश तापड़िया, महेश सभा के अध्यक्ष पवन झंवर एवं गुढ़ियारी माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष बसंत राठी ने सभी परिवारों से संयुक्त अपील की है समाज की 9-26 वर्ष की सभी महिलायें टीका लगवाकर सर्वाइकल कैंसर के प्रति समाज की जागरूकता को गति दे । अभी तक लगभग 100 महिलाओं का पंजीयन हो चुका है । बुधवार को पंजीयन की अंतिम तिथि है ।
उपरोक्त जानकारी प्रदेश के मीडिया प्रभारी विष्णु सारडा ने दी।
