माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी और माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में माओवाद से निपटने के लिए शांति वार्ता की पहल की जा रही है। हम उन भूले-भटके लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए तैयार हैं और शांति वार्ता के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तक का प्रस्ताव रखा है।
बस्तर जैसे क्षेत्रों के विकास के लिए विशेष योजनाएं लागू की जा रही हैं। हमारा उद्देश्य न केवल शांति लाना है, बल्कि इन क्षेत्रों के विकास को भी सुनिश्चित करना है।
