एवं पर्यवेक्षण हेतु चारों विधानसभा क्षेत्र हेतु नोडल अधिकारी रायपुर -आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर आयुक्त श्री विश्वदीप ने संशोधित आदेश जारी करते हुए रायपुर शहर के चारों विधानसभा क्षेत्र हेतु पेयजल सम्बन्धी समस्त कार्यों के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण हेतु रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र हेतु अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को नोडल अधिकारी, उपायुक्त श्री जसदेव बाबरा को सहायक नोडल अधिकारी, रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र हेतु प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक को नोडल अधिकारी, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा को सहायक नोडल अधिकारी, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र हेतु अपर आयुक्त श्री पंकज के. शर्मा को नोडल अधिकारी और उपायुक्त श्री रमाकांत साहू को सहायक नोडल अधिकारी,रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र हेतु अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय को नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त श्री ए. के. हालदार को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है. नोडल और सहायक नोडल अधिकारीगण क्षेत्रीय विधानसभा और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से समन्वय रखकर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल योजना का क्रियान्वयन कराएंगे. सम्बंधित जोन कमिश्नरगण इस कार्य में सहयोग देंगे.
