भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगे ग्रामीण क्षेत्र में किसान के गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। फंदा जनपद ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुराना गांव में किसान के खेत में भीषण आग लगी। खेत में निकले बिजली के तारों से शॉर्ट सर्किट से आग लगी और फसल बर्बाद हो गई। बेबस किसान अपनी आंखों से फसल को बर्बाद होते देखते रहे।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस थाना और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने मौके पर नगर निगम की दमकल टीम नहीं पहुंच पाई। ग्रामीण और पुलिस की मदद से 25 एकड़ जमीन में लगी आग पर किसी तरह काबू पाया गया। कुराना ग्राम पंचायत में रहने वाले नेपाल सिंह मंडलोई और भीम सिंह मंडलोई के खेत में आग लगी है। करीब 25 एकड़ जमीन पर लगी फसल आग से बर्बाद हो गई। घटना परवलिया सड़क थाना क्षेत्र के कुराना ग्राम पंचायत की है।
