जिला जनसंपर्क कार्यालय
जिला रायपुर
तेलीबांधा तालाब में शाम 6.30 बजे शुरू होगी स्पर्धा, मनोरंजक गतिविधियों का होगा आयोजन
रायपुर 04 मई 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार का तीसरा चरण 05 मई से 31 मई तक चलेगा, जिसमें आमजनों के लिए समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
सुशासन तिहार के तीसरे चरण के शुभारंभ पर 05 मई, सोमवार को तेलीबांधा तालाब में शाम 6.30 बजे मनोरंजक गतिविधियों के बीच शासकीय योजनाओं से संबंधित क्विज, प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रतिभागी नृत्य, गायन, कविता पाठ जैसी प्रतिभाओं की प्रस्तुति दे सकते हैं।
विभिन्न स्पर्धाओं में जीतने वाले प्रतिभागियों को मौके पर ही डिस्काउंट-वाउचर, कूपन, उपहार दिया जाएगा।
