रायपुर – नगर पालिक निगम
रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 7 की टीम द्वारा जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, लोक कर्म विभाग के भार साधक सदस्य श्री दीपक जायसवाल, जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे के मार्ग निर्देशन में जोन 7 क्षेत्र के तहत शहीद चूड़ामणि वार्ड क्षेत्र में आमापारा कारी तालाब के समीप मुख्य मार्ग के किनारे खुले हुए चेम्बर को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जनहित में जन जीवन सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल बन्द करवाने की कार्यवाही स्थल पर नगर निगम जोन 7 की टीम द्वारा की गयी और इस सम्बन्ध में नगर निगम को प्राप्त जन शिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.
