यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में रेल मंत्रालय ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति दी है। 3513.11 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाली, 140 किमी लंबी इस परियोजना से बस्तर के दूरस्थ और जनजातीय जिले रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे।
यह परियोजना बस्तर के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। रेल नेटवर्क से क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और आवागमन को नई दिशा मिलेगी, साथ ही रोजगार और पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस दूरदर्शी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी एवं केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
