रायपुर, 08 मई, 2025
मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं तस्करी पर नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारत सरकार के अधीन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने MANAS पोर्टल का गठन किया है । इस पोर्टल को केंद्रीय गृह मंत्री, श्री अमित शाह द्वारा 18 जुलाई, 2024 को लॉन्च किया गया था । NCB नागरिकों से अपील करता है कि वे MANAS (मादक पदार्थ निषेध सूचना केंद्र) पोर्टल के माध्यम से शुरू की गई समर्पित हेल्पलाइन-1933 का उपयोग करें ।
यह पोर्टल एक 24×7 उपलब्ध, उपयोगकर्ता-अनुकूल प्लेटफ़ॉर्म है, जो नागरिकों को मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों की सूचना देने की सुविधा प्रदान करता है। इच्छुक व्यक्ति निः शुल्क हेल्पलाइन नंबर- 1933 पर कॉल करके मादक पदार्थों से संबंधित जानकारी प्रदान कर सकते हैं। यह पोर्टल ऑनलाइन भी उपलब्ध है: 🌐 https://ncbmanas.gov.in. MANAS पोर्टल पर साझा की गई सभी जानकारियाँ गोपनीय रखी जाती हैं।
मादक पदार्थो के दुरुपयोग एवं तस्करी की समस्या को गंभीरता से लेने की जरुरत है । यह समस्या किसी एक राज्य अथवा राष्ट्र की नहीं अपितु समस्त विश्व की है। मादक पदार्थो की समस्या से लड़ने हेतु हमें zero tolerance approach अपनाने की जरुरत है। हमारी एक बड़ी जनसंख्या युवा शक्ति है और इस शक्ति को हमे नशे की चपेट में आने से बचाना है । इस समस्या से लड़ने हेतु कारगर रणनीति की जरुरत है और यह रणनीति समग्र एवं सामूहिक भागीदारी से ही सुनिश्चित हो सकती है । आज के तकनीकी युग में जबकि संचार के कई साधन उपलब्ध हैं, साथ ही हम सभी का दायित्व बनता है कि इस समस्या से लड़ने हेतु हम NCB, पुलिस, एवं अन्य एजेंसियों के आँख व कान बनें और उनको जरूरी सूचना मुहैया कराएँ । सामूहिक प्रयास से ही नशामुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
***
आरजेडी/पीएनएस


