छत्तीसगढ़ के राजधानी की बड़ी खबर ग्राम तोड़ विधानसभा धरसीवा का यह मामला अचानक संज्ञान में आया बता दें कि विधानसभा धरसीवा ग्राम तोड़ का सरपंच और सरपंच पति कई सालों से ग्रामीणों पर तरह तरह के अत्याचार और गली,गलौच करते हुवे, मनमानी, दादागिरी करने की खबरें निरंतर बनी हुई हैं आखिरकार ग्रामीण परेशान और हतास होकर अनुसूचित/जनजाति थाने में पहुंचकर शिकायत की साथ ही जिला कलेक्टर को भी अपने शिकायत ज्ञापन सौंपे और न्यायिक जांच करने की गुहार की बता दे की ग्रामीणों ने सरपंच को निलंबित करने की मांग पर भी जोर देते कहा ग्रामीणों का आरोप है की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो ग्रामीण जुग्गी मकान बनाने के लिए शासन से जो राशि स्वीकृत की जाती है हितग्राहियों को उसमें से सरपंच व सरपंचपति दस,बिस,तीस हजार रुपए मांगने कमीशन खोरी का मामला भी ग्रामीणों द्वारा बयान किया गया।
