राष्ट्रीय हरित अधिकरण / National Green Tribunal
प्रधान न्यायपीठ / Principal Bench
फरीदकोट हाउस, कॉपरनिकस मार्ग / Faridkot House, Copernicus Marg
नई दिल्ली / New Delhi-110001
National Green Tribunal organized free medical camp in NGT Principal Bench , New Delhi
New Delhi
The National Green Tribunal (NGT) today organized a free medical camp at its campus in New Delhi in collaboration with Lung Care Foundation & Doctors for Clean Air carried Out “Lung Function assessment” at NGT, which consisted of a questionnaire followed by Spirometry Testing. The camp was inaugurated by Hon’ble Justice Prakash Shrivastava, Chairperson, NGT, in the presence of other esteemed members of NGT. The initiative aimed to promote health and wellness among employees and visitors.
(Hon’ble Justice Prakash Shrivastava, Chairperson, NGT, inaugurated the health camp in the presence of other esteemed dignitaries.)
The team of NGO was led by CEO Mr. Abhishek Kumar, supported by founder trustee Prof.(Dr.) Arvind kumar Chest & Lung Transplant Surgeon in Medanta Hospital and Dr. Vivek Singh, Senior Pulmonologist at Medanta Hospital and a team of four technician& nursing Officer from L.C.F. After testing, all were explained about importance of maintaining lung health & were given demonstration enhancing lung capacity exercises
This camp is expected to significantly contribute to the overall well-being of the people, thereby helping them stay fit and perform their duties more effectively.
Manoj Sharma
#9717985544
नई दिल्ली,
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा आज नई दिल्ली स्थित प्रधान न्यायपीठ स्थित परिसर में लंग केयर फाउंडेशन और डॉक्टर्स फॉर क्लीन एयर के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जिसमें “फेफड़ों की कार्यप्रणाली का आकलन” किया गया, साथ ही संबंधित प्रश्नावली भरने के बाद स्पाइरोमेट्री परीक्षण किया गया। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय हरित अधिकरण के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति श्री प्रकाश श्रीवास्तव ने एनजीटी के अन्य सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति में किया। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों और आगंतुकों के बीच स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देना है।
(राष्ट्रीय हरित अधिकरण के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति श्री प्रकाश श्रीवास्तव ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया।)
एनजीओ की टीम का नेतृत्व सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने किया, जिसमें संस्थापक ट्रस्टी प्रो. (डॉ.) अरविंद कुमार, चेस्ट एंड लंग ट्रांसप्लांट सर्जन, मेदांता अस्पताल और मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. विवेक सिंह और एलसीएफ के चार तकनीशियन और नर्सिंग अधिकारी शामिल थे। परीक्षण के बाद, सभी को फेफड़ों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के महत्व के बारे में समझाया गया और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने वाले व्यायाम कर के दिखाए गए।
यह शिविर लोगों के समग्र कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देने का प्रयास है, जिससे उन्हें फिट रहने और अपने कर्तव्यों को अधिक प्रभावी ढंग से करने में सहायता मिलेगी।
