



जैन इंटरनेशनल फोरम के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यक्रम रविवार दिनांक 18 मई 2025 को स्थानीय महंत घासीदास संग्रहालय में आयोजित है ।
जे.आई.एफ की ओर से सी.ए. विकास जैन तथा चंद्रकांत लुंकड़ ने बताया कि हमारी धरोहर, जैन विरासत ” नामक इस रोचक और ज्ञानवर्धक वृहद आयोजन में संपूर्ण प्रदेश से आए जैन अनुयायि संग्रहालय में सदियों पुरानी संस्कृति से प्रत्यक्ष रूप से परिचित होंगे । यद्यपि सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे किंतु कई इंटरेस्टिंग फैक्ट्स पर प्रश्नोत्तरी विशेषकर बाल वर्ग और युवा वर्ग की सहभागिता को बढ़ाने की लिए, भी इस आयोजन का केंद्र बिंदु रहेगी तथा सभी सफल प्रतिभागियों को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबोधन सत्र से होगी जिसके मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया उपस्थित रहेंगे
संयोजन मंडल सदस्य विवेक डागा, जितेंद्र गोलछा, प्रकाश कोठारी, लोकेश जैन, राजेंद्र पारख ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि निश्चय ही हमारा यह प्रयास जैन धर्म के इतिहास को और ज्यादा समझने, अध्ययन, शोध व धरोहरों के व्यवस्थापन, संग्रहन आदि में बहुत अधिक सहायक होगा ।यद्यपि यह विषय उपर से नीरस और उबाऊ लगता है, पर इसमें बहुत रस है इसलिए समस्त जैन समाज के जागरूक जन इस विषय पर अपनी प्रत्यक्ष भागीदारी प्रदान कर रहे हैं । वर्तमान बदलते सामाजिक परिवेश में यह कार्यक्रम बहुत आवश्यक भी है । *कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के गाइड्स एवं अधिकारीगण एक्सपर्ट गाइडेंस हेतु उपस्थित रहेंगे।
