



रायपुर -नगर पालिक निगम रायपुर जोन क्रमांक 4 के जल विभाग द्वारा द्वारा प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम जोन 4 के अंतर्गत सिविल लाईन वार्ड क्षेत्र में इंदिरावती कॉलोनी दुर्गा मन्दिर के पास छत पर फ्रेम से निकलकर लटक रही बन्द और अनुपयोगी क्षतिग्रस्त सींटेक्स पानी टंकी को जनहित में जनजीवन सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल हटा दिया गया.छत पर से एक सींटेक्स पानी टंकी से नागरिकों को पानी आपूर्ति निरन्तर जारी है.
