



रायपुर- नगर पालिक निगम रायपुर


के जोन क्रमांक 7 के अंतर्गत दुर्गा चौक बजरंग नगर में नाली की सफाई नहीं होने की जनशिकायत मिलते ही जोन 7 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा और कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे के निर्देश पर नगर निगम जोन 7 की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुर्गा चौक बजरंग नगर पहुंचकर निरीक्षण किया, तो पाया कि नाली के ऊपर कांक्रीट निर्माण करवा लिया गया है, इससे सफाई में बाधा है. निगम जोन 7 की टीम ने सबल से नाली के ऊपर किये गए कांक्रीट निर्माण को तोड़कर नाली की सफाई करवाई और कचरा उठवाकर स्वच्छता कायम करते हुए प्राप्त जन शिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.


