(छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ)
दिनांक:-21.05.2025
खेल संपादक
विषय छत्तीसगढ़ स्टेट किकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के द्वितीय संस्करण का आयोजन 06 जून 2025 से 15 जून 2025 तक


छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा गत वर्ष छत्तीसगढ़ किकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के प्रथम संस्करण का आयोजन सफलतापुर्वक किया गया, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर अभूतपूर्व सराहना प्राप्त हुयी एवं जिसके फलस्वरुप राज्य के क्रिकेट खिलाडीयों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में सफलता प्राप्त हुयी। इंडियन प्रीमियर लीग के गत ऑक्शन में प्रदेश के 7 खिलाडीयों को सम्मिलित किया जाना इस सफलता को दर्शाता है।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ किकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के दूसरे संस्करण का आयोजन दिनांक 06 जून 2025 से 15 जून 2025 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में किया जाना है। गत वर्ष की भांती इस वर्ष भी लीग में 6 टीमें हिस्सा लेंगी जिनमें गत वर्ष की विजेता रायपुर रायनोस, बिलासपुर बुल्स, बस्तर बायसंस, रायगढ लायंस, राजनांदगांव पैंथर्स तथा सरगुजा टाइगर्स सम्मिलित है।



आज दिनांक 21 मई को छत्तीसगढ़ किकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के दूसरे संस्करण की ट्राफी का अनावरण किया गया। विशेष रुप से निर्मित ट्राफी में छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजकीय पशु बायसन को विशेष रुप से दर्शाया गया है, जो राज्य की गरीमा, प्रगती तथा दृढता को प्रदर्शित करता है।
साथ ही सभी 6 टीम तथा उनके कप्तान एवं खिलाडियों की घोषणा की गयी। इस अवसर पर सभी 6 टीमों की जर्सी का भी अनावरण किया गया।
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के दूसरे संस्करण के स्तर को उच्च बनाने एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर के मानक स्थापित करने हेतु इस वर्ष निम्न सुविधाओं के विस्तार किये जा रहे है।
